Share Market पैसा देने वाला जादुई चिराग ?
Share Market को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं। कौन शेयर बाजार को जुआरी कहता है,तो कौन Share Market को पैसा देने वाला जादुई चिराग कहता है।
लेकिन क्या वास्तव में Share Market से बहुत पैसा कमाया जा सकता है? तो इसका उत्तर है "हा"। "हाँ" हम Share Market से बहुत पैसा कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको सही अध्ययन और सही मार्गदर्शन की जरूरत हे। अगर आपको सही मार्गदर्शन और सही STRATEGY मिल जाये, तो शेअर मार्केट आपले लिये जादुई चिराग से कम नहीं।
Share Market को निवेश के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक माना जाता है। आप इसमें बहुत कम पूंजी के साथ निवेश कर सकते हैं। यह निवेश पूरी तरह से कानूनी और सुरक्षित है। कोई भी शेयर बाजार में निवेश कर सकता है। यहां तक कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी इसमें निवेश कर सकता है। इसके लिए जरूरी है उचित मार्गदर्शन और उचित अध्ययन की।
उचित मार्गदर्शन और उचित अध्ययन के साथ अगर हम शेअर मार्केट मे निवेश करेंगे तो हम शेअर मार्केट से निश्चित रूप से बहुत सारा पैसा कमा सकते हे
हालाकी कुछ दिनो में, कोरोना के प्रकोप के कारण, शेयर की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। शेयर की कीमतें तेजी से गिर रही हैं। इसलिए कुछ लोग डर के मारे शेयर बाजार में अपने शेयर बेच रहे हैं। लेकिन जितना अधिक शेयर बाजार गिरता है, उतना ही आपको शेअर मार्केट मे निवेश करने का बेहतर मौका मिलता है। इसके अलावा, मंदी के दौर में आपको अच्छे और गुणवत्ता वाले शेयर बहुत कम कीमत पर मिलते हैं। इसलिए हमें इस मंदी का फायदा उठाना चाहिए। और किसी अच्छे शेयरों में निवेश करना चाहिए क्योंकि शेयर बाजार का एक नियम है कि जैसे-जैसे बाजार गिरता है, वैसे-वैसे यह समय के साथ ठीक हो जाता है, और आज जो शेयर गिर गए हैं, वो शेअर कुछ दिनों में, कुछ महीनों में फिर से उनमे भारी चढाव दिखेगा और उन्हे आप जल्द हीअपने उच्चतम स्थानो पर भी देख सकते हे।
वर्तमान में Pharma सेक्टर और IT सेक्टर के शेयर ऊंचे स्तर पर पहुंच रहे हैं। इसके विपरीत Real Estate और Automobile क्षेत्रों में मंदी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जब शेयर बाजार स्थिर हो जायेगा , तो निश्चित रूप से इन क्षेत्र के शेअर्स के स्टॉक नई ऊंचाइयों तक पहुंच जाऍंगे ।
यदि आप इन नियमों का पालन करते हों, तो Share Market वास्तव में आपके लिए एक जादुई चिराग बन जाएगा।
1. उचित अध्ययन और उचित मार्गदर्शन के साथ शेयर बाजार में निवेश करना।
2. अन्य लोगों की Tips पर निवेश नहीं करना। खुद का अध्ययन करें, सही कंपनी चुनें और उसमें निवेश करें।
3. गुणवत्ता ना होणे वाले कम मूल्य वाले शेयरों में निवेश न करें।
4. अधिक लालच ना रखे।
5. गिरते बाजारों में निवेश करना।
6. मंदी को ना डरते हुए मंदी को निवेश का अच्छा अवसर समजकर Quality वाले शेयरों में निवेश करें।
7. जिस कंपनी को आप जानते हों, जिनके उत्पादनोका हम उपयोग करते हैं, जिस कंपनी का नाम बाजार में है , उन्ही कंपनी के शेयरों में निवेश करें।
8 Share Market में Candle Sticks का उचित तरिखे से अध्ययन करने के बाद ही Share Market मे निवेश करिये।
यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो आपको Share Market में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।


Great...
ReplyDeleteThnx for your valuable review.
DeleteFor more information about share market plz visit
https://sharemarketgurujee.blogspot.com/2020/11/blog-post.html?m=1